Menu
blogid : 6048 postid : 737284

सम्मान के हकदार हैं श्रमिक भी

Hum bhi kuch kahen....
Hum bhi kuch kahen....
  • 96 Posts
  • 1910 Comments

हर कोई अपने स्तर पर श्रमिक है और पसीना बहाना श्रमिक की पहचान है पर हर स्तर पर श्रमिक को सम्मान नहीं मिलता यदि आप अपने उच्च अधिकारी से सम्मान की अपेक्षा रखते हैं तो आपका भी फर्ज है अपने निम्न स्तर के श्रमिकों को उचित सम्मान देना …. आखिर खून पसीना बहाते हैं भले ही अपने पेट के लिए पर उनका सहयोग हर स्तर पर मायने रखता है और विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है !
***

कर्कश वाणी
सहना मजबूरी
सब हैं जाणी
***
पेट की आग
जलाए हरपल
कैसे अभाग
***
सूखा शरीर
श्रम है मजबूरी
न हो अधीर
***
थोड़ा सम्मान
श्रमिक हकदार
जरा ले जान
***
नन्हें श्रमिक
खो रहे बचपन
सुनो धनिक
***
रद्दी बीनता
वो बाल मजदूर
पेट की चिन्ता
***

प्रवीन मलिक

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to nishamittalCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh